Morning News Bulletin : देश और राज्यों की आज की मुख्य हेडलाइंस | 23- जून
Naresh Kumar
Jun 23, 2026
Morning News Bulletin : देश-दुनिया और राज्यों की सुबह की सभी बड़ी और ताज़ा खबरों का मुख्य बुलेटिन
1. दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 24 गाड़ियां।
2. भारत की बड़ी कामयाबी: 2025 में 29.9 लाख टन शिप रीसाइक्लिंग कर बना दुनिया का सबसे बड़ा जहाज रीसाइक्लिंग देश।
3. लखनऊ अग्निकांड: बिल्डिंग मालिक समेत 3 गिरफ्तार, जांच के लिए SIT गठित, 4 अफसर सस्पेंड, DM से लेकर नगर आयुक्त तक 16 अधिकारियों की कुंडली तैयार; यूपी में BJP के आज सभी कार्यक्रम रद्द।
4. नोवाटेल होटल में दिखा आश्चर्यजनक दृश्य! मां चंद्रिमा भट्टाचार्य ममता शिविर में, KMC वार्ड 86 से पूर्व TMC पार्षद बेटा सौरभ बसु बागी गुट की बैठक में हुआ शामिल।
5. ऋतव्रत बंधोपाध्याय वाले TMC बागी गुट से ममता को फिर मिला मुख्य सलाहकार बनने का ऑफर, कहा- वो आयें तो स्वागत है।
6. अब खुद को ही TMC बताते हुए कल की विशेष सत्र की कार्यवाही के बारे में निर्वाचन आयोग को सूचित करेगा बागी गुट।*
7. बागी गुट की बैठक में शामिल होने वाले फिरहाद हकीम, अरूप राय, जावेद खान, रथीन घोष, विप्लव मित्र, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, साबिना यास्मीन सहित अनेक नेताओं को कालीघाट TMC का शोकाज।
8. परम सम्माननीय मोदीजी’ सम्बोधन के साथ CM शुभेंदु का PM को तीन पन्नों का पत्र, "आपकी अगुवाई में 'सोनार बांग्ला' बनाएंगे," का भावुक उल्लेख।
9. अब बारासात गवर्नमेंट कॉलेज के बंद कमरों से गर्भ निरोधक पैकेट, शराब की बोतलें, ड्रग्स जैसे पैकेट, सिगरेट के अंश मिलने से हडकंप।
10. भारत उतावले फैसले नहीं करता, हम अगले 1000 साल का भविष्य लिख रहे हैं'; पश्चिम एशिया संकट के बीच बोले PM मोदी।
11. उद्धव गुट में बगावत की नई किस्त! अब 3 MLA, 1 MLC हुए मीटिंग से गायब।
12. चालान का 'सेंचुरी' किंग: गुरुग्राम पुलिस ने जब्त की ऐसी बाइक, जिसका जुर्माना था 2.36 लाख रुपये, 107 केस थे दर्ज।
13. CBSE 12वीं में रांची की बेटी अवनी केजरीवाल का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद बड़े 24 नंबर, हासिल किए 500 में 500
14. ओडिशा: बैंक में बहन का कंकाल ले जाने का मामले में ब्रांच मैनेजर सस्पेंड, सभी रीजनल रूरल बैंकों को संवेदनशील रहने का निर्देश।
15. ओडिशा में कांग्रेस-BJD को झटका, राज्यसभा चुनाव में BJP को वोट देने वाले 11 विधायकों की सदस्यता सेफ।
16.पीएम तारिक रहमान की चीन यात्रा, बांग्लादेश खरीद सकता है 24 चीनी J-10CE लड़ाकू विमान।
17. FIFA World Cup: जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले मेसी ने रचा इतिहास, विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
18. ऑस्ट्रिया को हरा अर्जेंटीना 2-0 से जीता, मेसी ने दागे दो ऐतिहासिक गोल; नॉकआउट में पहुंची टीम।
19. भारी कर्ज से जूझ रही वोडाफोन आइडिया को आदित्य बिड़ला समूह से मिला ₹1182 करोड़ का निवेश।