National
कांवड़ यात्रा से पहले DJ संचालकों के लिए बड़ी चेतावनी!
N
Naresh Kumar
Jul 17, 2026
112 Views
कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 348 DJ संचालकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। पुलिस ने ध्वनि सीमा और वाहनों की ऊंचाई संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर DJ उपकरण जब्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 348 DJ संचालकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। पुलिस ने ध्वनि सीमा और वाहनों की ऊंचाई संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर DJ उपकरण जब्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने डीजे संचालकों को नोटिस भेजना शुरू किया
मुजफ्फरनगर (उप्र), कांवड़ यात्रा से पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'डीजे' संचालकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है, जिसमें उन्हें ध्वनि की निर्धारित सीमा और वाहनों की ऊंचाई संबंधी नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इन नियमों का अनुपालन न करने पर उपकरणों को जब्त करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, फरीदाबाद, करनाल, मेरठ, मुजफ्फरनगर और नोएडा के कम से कम 348 संचालकों की पहचान की है और कांवड़ यात्रा के लिए स्थापित मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की है।
ये कदम कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं।
कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू होगी और 11 अगस्त को समाप्त होगी। इस दौरान मुख्यत: राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य तक जाएंगे और वहां शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
Related Story
जियो आईपीओ की शानदार शुरुआत
22 hours ago