Nabh Chhor
National

किसान महापंचायत से पहले सिंघू बॉर्डर पर चार किसान हिरासत में

किसान महापंचायत से पहले सिंघू बॉर्डर पर चार किसान हिरासत में
N

Naresh Kumar

Jul 21, 2026

102 Views
दिल्ली में किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे चार किसानों को सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

दिल्ली में किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे चार किसानों को सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया।

किसान महापंचायत: दिल्ली पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर चार किसानों को हिरासत में लिया

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को किसान महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे कम से कम चार किसानों को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से सटे सिंघू बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में ''देश बचाओ मोर्चा'' के बैनर तले दिल्ली के किसान घाट पर एक दिवसीय ''किसान महापंचायत'' आयोजित हो रही है।
 
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा सोमवार को आयोजित ''संसद चलो'' मार्च के मद्देनजर, दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। 
 
हरियाणा के एक किसान ने आरोप लगाया कि उसे और कई अन्य लोगों को महापंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली में प्रवेश करने का प्रयास करते समय सिंघू बॉर्डर के पास हिरासत में लिया गया।
 
 उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें अपने वाहन सीमा पर खड़े करने और वहीं रहने का निर्देश दिया।

 

Related Stories

ई-पेपर