Nabh Chhor
National

हिमाचल के ऊना में बेकाबू निजी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत

हिमाचल के ऊना में बेकाबू निजी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
N

Naresh Kumar

Aug 17, 2026

48 Views
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं में तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी बाइक सवार दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के भरवाईं में तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई। हादसे में मध्य प्रदेश निवासी बाइक सवार दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।

हिमाचल प्रदेश : ऊना में निजी बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मोटरसाइकिल सवार की मौत
ऊना (एचपी), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक निजी बस के नियंत्रण खोने से हुई टक्कर के कारण एक बाइक चालक की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि बेकाबू बस कईं वाहनों से टकराई, जिसमें मृतक की बाइक भी शामिल थी।
 
पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार शाम चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के भरवाईं में हुआ, जब राजस्थान के पंजीकरण नंबर की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गई।
 
पुलिस ने बताया कि बस ने सबसे पहले आगे चल रही तीन कारों को टक्कर मारी और इसके बाद एक मोटरसाइकिल से जा भिड़ी। हादसे में मध्य प्रदेश के निवासी दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।
 
हादसे के बादा पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में स्थानीय लोग वहां जमा हो गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया।
 
पुलिस ने बताया कि दीपू के शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना के अस्पताल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Stories

ई-पेपर