Nabh Chhor
National

Evening News 2 July 2026 : आज दोपहर की बड़ी खबरें, देश और राज्यों के मुख्य समाचार

Evening News 2 July 2026 : आज दोपहर की बड़ी खबरें, देश और राज्यों के मुख्य समाचार
N

Naresh Kumar

Jul 02, 2026

58 Views
Evening News 2 July 2026 : देश और राज्यों से आज दोपहर और शाम की सभी बड़ी खबरें। मानसून अपडेट, देश में भारी बारिश का अलर्ट, राजनीति और क्राइम जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स यहाँ पढ़ें।

Evening News 2 July 2026 : देश और राज्यों से आज दोपहर और शाम की सभी बड़ी खबरें। मानसून अपडेट, देश में भारी बारिश का अलर्ट, राजनीति और क्राइम जगत की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स यहाँ पढ़ें।

1. रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन

2. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई प्रायोजित एक अंतर-राज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन पंजाब से और एक दिल्ली से है। ये आरोपी दिल्ली में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे

3. रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम 5 गुना तेज होगा, AI से एक मिनट में 1.25 लाख टिकट बुक होंगे; अभी क्षमता 25,000 की

4. ममता बनर्जी से छिनेगी TMC? चुनाव आयोग से मिला बागी सांसदों का गुट, दो-तिहाई MLA के समर्थन का दावा

5. वोट चोरी, सीट चोरी और अब चंदा चोरी। देश में इस वक्त यही तीन शब्द कांग्रेस के प्रमुख रणनीतिकार जयराम रमेश की जुबान पर सबसे ऊपर हैं। 400 पार का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने माइनॉरिटी प्रधानमंत्री करार दिया, जो आज चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन पर टिके हैं। उन्होने आरोप लगाया कि 2024 के झटके के बाद चुनाव आयोग खुद एनडीए का नया घटक दल बन गया

6. 30 जुलाई को होगा बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव, गुजरात और मध्य प्रदेश की भी एक-एक सीट पर होगी वोटिंग

7. अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना का एक्शन, MARCOS कमांडों को देखकर भागे समुद्री लुटेरे; सुरक्षित बचाया जहाज

8. 27 साल बाद फिर एक होंगे कांग्रेस और शरद पवार, महाराष्ट्र में होने वाला है सियासी खेल

9. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने कहा कि एनसीपी शरद पवार गुट और कांग्रेस विलय को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं, उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल सिर्फ महाराष्ट्र इकाई तक ही बात की जा रही है,राज्य स्तर पर बातचीत तय होने के बाद दिल्ली में आलाकमान की तरफ़ से अंतिम निर्देश जारी किए जा सकते हैं, दोनों ही पार्टियां इसपर खुलकर कुछ नहीं बोल रही है

10. सत्ता गई तो 10 टुकड़ों में होगी भाजपा’: राउत ने BJP पर कसा तंज, कहा- पार्टियों को तोड़ना ही इनका असली मकसद

11. राममंदिर चोरी- आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, चंपत राय पर FIR के लिए वकीलों का प्रदर्शन, ट्रस्टी बोले- गलती गोपाल राव की

12. बेंगलुरु में पत्थर खदान में चट्टान गिरी, 8 की मौत, सभी मजदूर बिहार के रहने वाले, हादसे के समय 18 लोग काम कर रहे थे

13. 3 साल की बच्ची से बेरहमी, टॉयलेट जेट से मुंह पर पानी डाला, वॉशिंग मशीन में बैठाया, बेंगलुरु में कैपजैमिनी कंपनी के डे-केयर का मामला

14. मुंबई में भारी बारिश, समुद्र से दूर रहने की चेतावनी, 15 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं; मानसून की राजस्थान में 7 दिन की देरी से एंट्री

15. सेंसेक्स में 600 अंक की तेजी, 77,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 180 अंक चढ़ा; IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

Related Stories

ई-पेपर