Nabh Chhor
National

Evening News 1 July 2026: देश-राज्यों की आज शाम की बड़ी और मुख्य खबरें

Evening News 1 July 2026: देश-राज्यों की आज शाम की बड़ी और मुख्य खबरें
N

Naresh Kumar

Jul 01, 2026

151 Views
Evening News 1 July 2026: कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183 सस्ता, देश में लागू हुआ नया रोजगार गारंटी कानून (VB-G RAM G Act) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा। जानें शाम की टॉप 10 बड़ी खबरें।

Evening News 1 July 2026: कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183 सस्ता, देश में लागू हुआ नया रोजगार गारंटी कानून (VB-G RAM G Act) और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा। जानें शाम की टॉप 10 बड़ी खबरें।

1. देश में आज से ग्रामीण रोजगार योजना, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (वीबी जी राम जी कानून) लागू हो गया है। वहीं पुराना मनरेगा कानून इतिहास की बात हो गया है। वीबी जी राम जी कानून के जरिए केंद्र सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव करना चाहती है

2. केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में छह लेन की द्वारका टनल के निर्माण को मंजूरी दी है। यह आठ किलोमीटर लंबी होगी और इस पर करीब 6,970 करोड़ रुपये की लागत आएगी। केंद्रीय कैबिनेट ने यूपी के कानपुर से कबराई के बीच एक चार लेन के राजमार्ग के निर्माण को भी मंजूरी दी है।

3. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने वाले बड़े कैबिनेट फैसलों का एलान किया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को दिल्ली और उत्तर प्रदेश में परिवहन व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कुल 14,115 करोड़ रुपये की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों में दिल्ली के अंदर एक नई छह लेन की द्वारका टनल और उत्तर प्रदेश में कानपुर से कबरई तक चार लेन हाईवे का निर्माण शामिल है।

4. राममंदिर चोरी- आरोपी अविनाश के घर मिला मंदिर का संदूक, लिखा था- रामराज्य कोष, QR कोड भी चिपका था; SIT को 15 दिन और मिले

5. भारत-PAK की 117 प्रमुख हस्तियों ने मोदी-शहबाज को पत्र लिखा, बोले- दुश्मनी खत्म करें, बातचीत और रिश्ते फिर शुरू हों

6. ‘ढाई साल से राम मंदिर क्यों नहीं गए अमित शाह?’ अरविंद केजरीवाल ने दागे सवाल; AAP को बताया सच्ची सनातनी पार्टी

7. वेनेजुएला में मारे गए भारतीय नाविक के ब्रेन, फेफड़े-दिल निकाले, परिवार बोला- शरीर पर 22 कट मिले, पोस्टमॉर्टम पहले ही हो चुका था

8. राजस्थान- बस-ट्रेलर भिड़े, 8 की मौत, 6 जिंदा जले, MLA बोले- इमरजेंसी गेट नहीं खुला; दावा- डिक्की में भरे थे सिगरेट के बॉक्स

9. चलती ट्रेन में BSF के हेड-कॉन्स्टेबल को जहर दिया, काठगोदाम रेलवे स्टेशन में मिला शव; छुट्टी पर जैसलमेर से लौट रहे थे घर

10. तमिलनाडु में विजय सरकार गिराने की साजिश, TVK का दावा- 15 विधायकों के एक साथ इस्तीफे कराने रिश्वत की पेशकश हुई थी

11. नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल सस्ता होना वजह

12. जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल: फसलें, बाग-बगीचे और संपत्ति को भारी नुकसान, मलबा आने से कई सड़कें हुईं बंद

13. MP-बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, उत्तराखंड में राफ्टिंग पर रोक; मौसम विभाग का जुलाई में सामान्य से कम बारिश का अनुमान

14. जून में ₹1.94 लाख करोड़ GST कलेक्शन, पिछले साल से 14% ज्यादा, अप्रैल में रिकॉर्ड ₹2.42 लाख करोड़ का कलेक्शन रहा था

15. सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 76,922 पर बंद, निफ्टी भी 140 अंक चढ़ा; रियल्टी और FMCG शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी रही

16. ट्रम्प ने क्रिप्टो से ₹13,000 करोड़ से ज्यादा कमाए, रियल-एस्टेट और गोल्फ बिजनेस को पीछे छोड़ा; व्हाइट हाउस बोला- उन्होंने नियमों का उल्लंघन नहीं किया

17. भारत Vs इंग्लैंड पहला टी-20 आज, चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश के 80% चांस, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बरकरार

18. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में ईशान किशन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के नए नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में ट्रेविस हेड पहली बार शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। जसप्रीत बुमराह ने भी नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज की कुर्सी हासिल कर ली है।

19. फुटबॉल वर्ल्डकप में एमबाप्पे के डबल गोल से जीता फ्रांस, मैक्सिको ने 40 साल बाद नॉकआउट मैच जीता, जश्न में 2 फैंस की मौत

Related Stories

ई-पेपर