आश्रम जाने के ₹5 करोड़? कोहली ने बताया सच
Naresh Kumar
Oct 07, 2026
विराट कोहली को आश्रम जाने के लिए मिले थे ₹5 करोड़? प्रवक्ता ने बताया सच

सात अक्टूबर। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के प्रवक्ता ने उन दावों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि कोहली को आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम में पहली बार जाने के लिए पैसे दिए गए थे। प्रवक्ता ने इन दावों को “पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद” बताया।
₹5 करोड़ दिए जाने का किया गया था दावा
फलाहारी महाराज ने हाल में आरोप लगाया था कि 2023 में पहली बार प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को पांच करोड़ रुपये दिए गए थे।
कोहली के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा की ओर से किए गए ये दावे झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों से परे हैं।

आस्था और श्रद्धा से जाते हैं आश्रम
प्रवक्ता के मुताबिक, विराट कोहली का आश्रम जाना प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी गहरी आस्था और श्रद्धा से प्रेरित है। उन्होंने मीडिया से भी ऐसे दावों को आगे बढ़ाने से पहले तथ्यों की जांच करने की अपील की।
कई बार आश्रम जा चुके हैं विराट-अनुष्का
विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के आश्रम में कई बार जा चुके हैं। 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी कोहली आश्रम पहुंचे थे। इस साल जुलाई में भी दोनों के आश्रम जाने की खबर सामने आई थी।