Nabh Chhor
National

आज का इतिहास (3 अगस्त): भारत की खोज में निकले थे कोलंबस, जानें इस दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आज का इतिहास (3 अगस्त): भारत की खोज में निकले थे कोलंबस, जानें इस दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
N

Naresh Kumar

Aug 03, 2026

99 Views
आज के इतिहास में 3 अगस्त का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है। 1492 में क्रिस्टोफर कोलंबस भारत की खोज के लिए रवाना हुए, बाबा आम्टे को रमन मैगसायसाय पुरस्कार मिला और भरतनाट्यम की महान कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति को याद किया गया। जानें इस दिन का पूरा ऐतिहासिक महत्व।

आज के इतिहास में 3 अगस्त का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है। 1492 में क्रिस्टोफर कोलंबस भारत की खोज के लिए रवाना हुए, बाबा आम्टे को रमन मैगसायसाय पुरस्कार मिला और भरतनाट्यम की महान कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति को याद किया गया। जानें इस दिन का पूरा ऐतिहासिक महत्व।

 
आज का इतिहास: तीन अगस्त : भारत की खोज करने निकला कोलंबस
 
नयी दिल्ली, तीन अगस्त यह तो हम आप सभी जानते हैं कि इटली के नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस यूरोप से समुद्र मार्ग से भारत के रास्ते की खोज करने निकले थे, लेकिन यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि उन्होंने अपनी यह यात्रा 1492 में तीन अगस्त के दिन ही शुरू की थी। इसके अलावा दुनिया को बेहतर बनाने के काम में जुटे लोगों के लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण है।
 
दरअसल बाबा आम्टे को 1985 में आज के दिन ही जनसेवा के लिए रमन मैगसायसाय पुरस्कार प्रदान किया गया था। तीन अगस्त 2024 को प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने पांच वर्ष की छोटी सी उम्र में चेन्नई के कलाक्षेत्र स्कूल ऑफ डांस में प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना रुक्मिणी देवी अरुंडेल के मार्गदर्शन में नृत्य सीखना शुरू किया।
 
वह कुचिपुड़ी नृत्य में भी निपुण थीं। कई नृत्य विधा में पारंगत होने के साथ-साथ कृष्णमूर्ति कर्नाटक शैली के गायन और वीणावादन में निपुण थीं। कृष्णमूर्ति को 1968 में महज 28 वर्ष की आयु में पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1977 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
 
देश दुनिया के इतिहास में तीन अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1108 : लुई षष्ठम फ्रांस के सम्राट बने।
 
1492 : यूरोपीय देश स्पेन से सभी यहूदियों को बाहर निकाला गया।
 
1492 : ​इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।
 
1678 : राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का निर्माण किया। 
 
1780 : मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।
 
1886 : प्रसिद्ध कवि मैथिली शरण गुप्त का जन्म।
 
1900 : फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।
 
1914 : पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।
 
1925 : अमेरिका की अंतिम सैन्य टुकड़ी ने निकारागुआ छोड़ा।
 
1957 : अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुना गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।
 
1960 : पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल की।
 
1985 : बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रमन मैगसायसाय पुरस्कार प्रदान किया गया।
 
2003 : अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया। न्यू हैंम्पशायर के जेन रॉबिंसन को एपिस्कोपल चर्च के हाउस ऑफ़ डेपुटीज़ ने भारी बहुमत से बिशप बनाया।
 
2004 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना।
 
2007 : इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।
 
2007 : लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
 
2010 : पाकिस्तान के कराची में स्थानीय नेता की हत्या के बाद भड़के दंगों में कम से कम 85 लोगों की मौत हुई।
 
2014 : चीन के युनान में 6.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद 615 लोगों की मौत। हजारों घर तबाह हुए।
 
2018 : पूर्वी अफगानिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में 29 लोगों की मौत। 80 से अधिक लोग घायल।
 
2019 : टेक्सास के एल पासो में हुई गोलीबारी में 23 लोगों की मौत 22 से अधिक लोग घायल।
 
2020 : अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने इस्लामिक स्टेट के कब्जे से छुड़ायी जेल, हमलावरों सहित 39 लोगों की मौत।
 
2023 : मेक्सिको के प्रांत नायरिट में एक बस के खाई में गिर जाने से 15 लोगों की मौत
 
2024 : प्रसिद्ध भरतनाट्यम कलाकार यामिनी कृष्णमूर्ति का 84 वर्ष की आयु में निधन। इसी दिन सोमालिया में होटल पर हमले में 32 लोगों की मौत, 63 घायल, अलकायदा से संबद्ध गुट अल-शबाब ने ली हमले की जिम्मेदारी। 
 
2025 : यमन के अपतटीय क्षेत्र में एक नौका के पलट जाने से उसपर सवार अफ्रीका के 86 प्रवासियों की मौत, 42 अन्य लापता । 
 

Related Stories

ई-पेपर