National
Aaj Ka Itihas 18 July: भारत स्वतंत्रता अधिनियम से लेकर राजेश खन्ना तक, जानें 18 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
N
Naresh Kumar
Jul 18, 2026
122 Views
Aaj Ka Itihas 18 July: जानें 18 जुलाई के इतिहास में भारत स्वतंत्रता अधिनियम को मंजूरी, नेल्सन मंडेला का जन्म, इंटेल की स्थापना, राजेश खन्ना के निधन समेत प्रमुख घटनाएं।
Aaj Ka Itihas 18 July: जानें 18 जुलाई के इतिहास में भारत स्वतंत्रता अधिनियम को मंजूरी, नेल्सन मंडेला का जन्म, इंटेल की स्थापना, राजेश खन्ना के निधन समेत प्रमुख घटनाएं।
भारतीय इतिहास में 18 जुलाई का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी दिन वर्ष 1947 में लगभग 200 वर्षों की ब्रिटिश गुलामी के बाद भारत की स्वतंत्रता की दिशा में निर्णायक कदम उठाया गया, जब ब्रिटेन के सम्राट ने भारत स्वतंत्रता अधिनियम (Indian Independence Act, 1947) को मंजूरी प्रदान की।
Related Story
जियो आईपीओ की शानदार शुरुआत
14 hours ago
यह विधेयक 3 जून 1947 को प्रस्तुत माउंटबेटन योजना के आधार पर तैयार किया गया था। इसे 4 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद में पेश किया गया और 18 जुलाई 1947 को आधिकारिक मंजूरी मिली। इसी कानून ने भारत और पाकिस्तान के स्वतंत्र राष्ट्र बनने का मार्ग प्रशस्त किया तथा स्वतंत्र भारत के स्वरूप का कानूनी आधार तैयार किया।
18 जुलाई की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
- 1630: स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
- 1743: न्यूयॉर्क में दुनिया का पहला आधे पृष्ठ का समाचार पत्र विज्ञापन प्रकाशित हुआ।
- 1781: ब्रिटेन के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री विलियम हर्शल ने आकाशगंगा की वास्तविक संरचना का पता लगाया।
- 1857: बंबई विश्वविद्यालय (University of Bombay) की स्थापना हुई।
- 1872: ब्रिटेन में गुप्त मतदान अधिनियम लागू हुआ। इससे पहले मतदान सार्वजनिक रूप से किया जाता था।
- 1918: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता एवं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म।
- 1947: ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट की मंजूरी मिली।
- 1951: उरुग्वे ने नया संविधान स्वीकार किया।
- 1955: परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली पहली बार व्यावसायिक रूप से बेची गई।
- 1963: सीरिया में सैन्य तख्तापलट का प्रयास विफल हुआ।
- 1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
- 1977: वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- 1980: भारत में निर्मित उपग्रह रोहिणी-1 सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया।
- 1985: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1994: ब्राजील ने चौथी बार फीफा विश्व कप फुटबॉल का खिताब जीता।
- 1999: विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक समय तक विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाने वाले एडलोग का निधन।
- 2002: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के 12वें राष्ट्रपति चुने गए।
- 2005: प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश की वार्ता के बाद अमेरिका ने भारत पर लगे परमाणु ऊर्जा एवं उच्च प्रौद्योगिकी संबंधी प्रतिबंध हटाने का फैसला किया।
- 2008: भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी ने 57 मिनट में 1,000 पुस्तकों पर हस्ताक्षर कर रिकॉर्ड बनाया।
- 2012: किम जोंग उन को आधिकारिक रूप से उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।
- 2012: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का निधन।
- 2019: जापान के फुशिमी-कु स्थित एक एनिमेशन स्टूडियो में आग लगने से 36 लोगों की मौत हुई।
- 2022: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में यात्री बस नर्मदा नदी में गिरने से तीन महिलाओं सहित 12 लोगों की मौत हुई।
- 2023: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार विदेशी आतंकवादी मारे गए।
- 2024: उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई।
- 2025: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया।