National
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: 657 करोड़ रुपये के गबन मामले में CBI की बड़ी छापेमारी
N
Naresh Kumar
Jul 23, 2026
73 Views
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ और लुधियाना के कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जबकि मामले में पहले ही तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से जुड़े 657 करोड़ रुपये के कथित गबन मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ और लुधियाना के कई ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जबकि मामले में पहले ही तीन वरिष्ठ IAS अधिकारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Related Story
जियो आईपीओ की शानदार शुरुआत
15 hours ago
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: सीबीआई ने चंडीगढ़ और लुधियाना में छापेमारी
नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम चंडीगढ़ के खातों से कथित तौर पर 657 करोड़ रुपये के गबन के मामले में चंडीगढ़ और लुधियाना में कई स्थानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बयान में कहा, '' संदिग्ध लाभार्थियों के आवासों और कारोबारी प्रतिष्ठानों सहित पांच स्थानों पर छापेमारी की गई। ये लाभार्थी नगर निगम चंडीगढ़ और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के खातों से कथित रूप से गबन की गई राशि से जुड़े बताए जा रहे हैं। सीएससीएल से जुड़े अनुभव मिश्रा तथा जांच के दायरे में शामिल निजी इकाइयों से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।
सीबीआई ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोषसिद्धि साबित करने वाले दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद की गईं।
हरियाणा सरकार के अनुरोध के बाद इस मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीबीआई को सौंप दी गई थी।
यह मामला आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 (चंडीगढ़) स्थित शाखा से जुड़ा है।
सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि इन अवैध लेनदेन से हरियाणा सरकार को 504 करोड़ रुपये और चंडीगढ़ प्रशासन को 153 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
सीबीआई इस कथित धोखाधड़ी से जुड़े कई मामलों में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है और तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है।