National
1.5 करोड़ में एक चमत्कार! ऑस्ट्रेलिया में जन्मीं एक जैसी चार बच्चियां
N
Naresh Kumar
Jul 22, 2026
39 Views
ऑस्ट्रेलिया की 34 वर्षीय महिला ने प्राकृतिक रूप से एक जैसी चार बच्चियों को जन्म दिया। डॉक्टरों के अनुसार यह गर्भावस्था बेहद दुर्लभ है और इसकी संभावना करीब 1.5 करोड़ में एक होती है। इस अनोखे मामले ने चिकित्सा जगत का ध्यान आकर्षित किया है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला ने एक जैसी चार बच्चियों को दिया जन्म
लुइसविले (अमेरिका), ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने एक जैसी चार बच्चियों को जन्म दिया है। चिकित्सकों ने इस गर्भावस्था को बेहद दुर्लभ बताया है।
क्वींसलैंड प्रांत के 'रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल' में 34 वर्षीय जेनिटर साउ नाआमोआना ने पिछले सप्ताह बच्चियों को जन्म दिया। उनके पहले से चार बच्चे हैं।
नाआमोआना की चिकित्सक डॉ. एलेक्सा बेंडाल ने अस्पताल द्वारा जारी एक साक्षात्कार में बताया कि बच्चियां प्राकृतिक रूप से गर्भ में आईं और एक ही निषेचित अंडे के चार हिस्सों में बंटने से उनका जन्म हुआ। उन्होंने इसे ''अविश्वसनीय'' बताया।
उन्होंने कहा, ''हमारा मानना है कि प्राकृतिक रूप से इस तरह गर्भधारण की संभावना करीब डेढ़ करोड़ में से एक मामले में होती है। हमें नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले ऐसा कभी हुआ है।''