Haryana
रोंजन सोढ़ी बोले- ओलंपिक 2036 में 30-40 पदक जीतना अभी दूर की कौड़ी
N
Naresh Kumar
Aug 18, 2026
37 Views
पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता रोंजन सोढ़ी ने कहा कि 2036 ओलंपिक में भारत के 30-40 पदक जीतने का लक्ष्य फिलहाल दूर की कौड़ी है। उन्होंने प्रतिभाओं की पहचान के लिए तुरंत काम शुरू करने की जरूरत बताई।
पूर्व एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता रोंजन सोढ़ी ने कहा कि 2036 ओलंपिक में भारत के 30-40 पदक जीतने का लक्ष्य फिलहाल दूर की कौड़ी है। उन्होंने प्रतिभाओं की पहचान के लिए तुरंत काम शुरू करने की जरूरत बताई।

Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago
रोंजन सोढ़ी ने कहा, ओलंपिक 2036 में 30 से 40 पदक जीतना दूर की कौड़ी
फरीदाबाद, एशियाई खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता डबल-ट्रैप निशानेबाज रोंजन सोढ़ी का मानना है कि 2036 के ओलंपिक में 30-40 पदक जीतने का भारत का लक्ष्य दूर की कौड़ी है क्योंकि उसके लिए प्रतिभा की पहचान करने की 10 वर्षीय योजना में देश पीछे चल रहा है।
भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए मजबूती से दावा पेश कर रहा है। भारत अभी तक ओलंपिक में कभी भी अपने पदकों की संख्या दहाई के अंक तक नहीं पहुंच पाया है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में तोक्यो में खेले गए ओलंपिक खेलों में रहा था जहां उसने एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे।
सोढ़ी ने मंगलवार को पीटीआई से कहा, ''कोई किसी को सोचने या सपने देखने से नहीं रोक सकता लेकिन अगर पदकों की बात करें तो हम बहुत पीछे हैं। ओलंपिक में 30 से 40 पदक जीतना अभी दूर की कौड़ी लगता है।''
उन्होंने कहा, ''हमने (ग्लास्गो) राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन विश्व मानकों के लिहाज से हम काफी पीछे हैं। हमें (संस्कृति) का निर्माण करना होगा। सरकार जिस गंभीरता से ओलंपिक की मेजबानी का दावा पेश कर रही है उसे देखते हुए संभावना है कि हमें मेजबानी मिल जाएगी लेकिन इसके बाद हमें खेल संस्कृति विकसित करनी होगी।''
सोढ़ी ने कहा, ''असल में हम देर कर चुके हैं। 2036 अब से 10 साल बाद है। इसलिए, हमें अभी प्रतिभाओं की पहचान करने की जरूरत है। हमें ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है जिनमें सरकार या महासंघ सीनियर निशानेबाजों या ऐसे लोगों को शामिल करें जो स्कूलों में जाकर प्रतिभाओं की खोज और पहचान कर सकें।''