Nabh Chhor
Haryana

KMP Expressway Accident: KMP एक्सप्रेसवे पर 'मौत का तांडव'! यूपी पुलिस के 5 जवानों की सड़क हादसे में मौत; स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

KMP Expressway Accident: KMP एक्सप्रेसवे पर 'मौत का तांडव'! यूपी पुलिस के 5 जवानों की सड़क हादसे में मौत; स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे
N

Naresh Kumar

May 05, 2026

95 Views
KMP Expressway Accident: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास यूपी पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। ये सभी जवान एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, जो सड़क पर आगे चल रहे एक वाहन से जा टकराई।

ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब पुलिसकर्मियों की गाड़ी पलवल की ओर से आ रही थी। ड्राइवर ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई और सामने चल रहे वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और पांचों जवानों के शव गाड़ी के अंदर ही बुरी तरह फंस गए।

जालौन में तैनात थे सभी जवान

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जान गंवाने वाले पांचों पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में तैनात थे। पुलिस फिलहाल उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। जिस काले रंग की स्कॉर्पियो में वे सवार थे, वह हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड है।

पुलिस और बचाव दल की मशक्कत

हादसे की सूचना मिलते ही तावड़ू सदर थाना पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि शवों को गाड़ी से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। एंबुलेंस के जरिए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये जवान कहां जा रहे थे।

Related Stories

ई-पेपर