Nabh Chhor
Haryana

करनाल के साहित्यकार कृष्ण कुमार निर्माण को मिला 'मुंशी प्रेमचंद भाषा सारथी सम्मान'

करनाल के साहित्यकार कृष्ण कुमार निर्माण को मिला 'मुंशी प्रेमचंद भाषा सारथी सम्मान'
N

Naresh Kumar

Jul 31, 2026

46 Views
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर राजस्थान की संगम अकादमी ने हरियाणा के प्रसिद्ध साहित्यकार, शिक्षाविद और स्तंभकार कृष्ण कुमार निर्माण को 'मुंशी प्रेमचंद भाषा सारथी सम्मान' से सम्मानित किया। हिंदी और हरियाणवी साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान को इस सम्मान से सराहा गया।

कृष्ण कुमार निर्माण को मिला मुंशी प्रेमचंद भाषा सारथी सम्मान

करनाल
उपन्यास सम्राट और प्रसिद्ध कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर राजस्थान की संगम अकादमी द्वारा हरियाणा प्रदेश के हिंदी ,हरियाणवी के साहित्यकार,शिक्षाविद,स्तंभकार और समीक्षक कृष्ण कुमार निर्माण को  मुंशी प्रेमचंद भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया है।

ज्ञात रहे कि कृष्ण कुमार निर्माण अब तक हिंदी/हरियाणवी में गद्य/पद्य की लगभग दक दर्जन पुस्तकें लिख चुके हैं और लगभग दस साँझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।अब तक दस हजार आलेख प्रकाशित हो चुके हैं।

निर्माण,शिक्षा विभाग में राजपत्रित अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।सैंकड़ो कवि सम्मेलनों में काव्य पाठ कर चुके हैं।राष्ट्र स्तर के एंकर हैं और साँझा साहिय मंच की साहित्यिक संस्था चलाने के साथ-साथ कई साहित्यिक संस्थाओं से न केवल जुड़े हैं बल्कि सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।

Related Stories

ई-पेपर