Nabh Chhor
Haryana

HTET Exam News: HTET 2025 में धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर में फोटोस्टेट बंद

HTET Exam News: HTET 2025 में धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर में फोटोस्टेट बंद
N

Naresh Kumar

Jun 30, 2026

83 Views
HTET Exam News: HTET 2025 परीक्षा के लिए धारा 163 लागू। 4-5 जुलाई को परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट बंद, प्रश्न पत्र और OMR शीट की सुरक्षा के विशेष इंतजाम।

HTET Exam News: HTET 2025 परीक्षा के लिए धारा 163 लागू। 4-5 जुलाई को परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट बंद, प्रश्न पत्र और OMR शीट की सुरक्षा के विशेष इंतजाम।

HTET Exam News: HTET 2025 परीक्षा के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिलाधीश डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए 4 और 5 जुलाई को परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में विशेष प्रतिबंध लागू किए हैं। HTET Exam News के अनुसार फोटोस्टेट की दुकानें, कॉपीिंग मशीनों का संचालन और अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक रहेगी।

प्रशासन के आदेश के अनुसार HTET Exam News में बताया गया है कि HTET 2025 परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की फोटोस्टेट, प्रिंटिंग या अन्य कॉपीिंग मशीनों का संचालन नहीं किया जाएगा। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हथियार लेकर आने पर भी प्रतिबंध रहेगा।

HTET Exam News के तहत जिला प्रशासन ने प्रश्न पत्र एवं OMR शीट की सुरक्षा के लिए संयुक्त टीमों का गठन किया है। ये टीमें प्रश्न पत्र और OMR शीट के सुरक्षित परिवहन, वितरण तथा परीक्षा समाप्त होने के बाद समयबद्ध तरीके से जमा कराने की जिम्मेदारी निभाएंगी।

इसके अलावा HTET 2025 के लिए जिला प्रश्न-पत्र स्क्वॉड का भी गठन किया गया है। नोडल अधिकारी की नियुक्ति के साथ प्रश्न पत्र एवं OMR शीट की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और सभी परीक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

HTET News: जानिए कैसे डाउनलोड करें अपना प्रमाण-पत्र

Related Stories

ई-पेपर