Hisar News: भाजपा की जीत पर हिन्दू एकता वाहिनी ने सहकार भवन में हनुमान चालीसा पाठ कर मनाया जश्न
Naresh Kumar
May 05, 2026
Hisar News: हिसार। हिन्दू एकता वाहिनी द्वारा स्थानीय आईटीआई चौक के पास स्थित सहकार भवन में भाजपा की जीत सात बार हनुमान चालीसा पाठ कर जश्न मनाया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर हिन्दू एकता वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पीयूष मेहता ने सभी का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

पीयूष मेहता ने कहा कि यह जीत लोकतंत्र की ताकत और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण और मेहनत को इस जीत का महत्वपूर्ण आधार बताया। प्रदेश अध्यक्ष पीयूष मेहता ने कहा कि यह विजय केवल किसी एक व्यक्ति या दल की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और प्रदेश तथा देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर विकास बिश्नोई, सुरेंद्र मेहता, संजय खरींटा, मोहित गिरधर, राजेंद्र, विक्की अरोड़ा, गौरव, साहिल, विपिन कुकरेजा, ललित, गुलशन, सोनू चावला, दर्शन नारंग, यशपाल खेड़ा, रंजीव राजपाल, अनिल नारंग, विजय परुथी, अजय ग्रोवर, गौरव कटारिया, श्याम वधवा, मनोहर अनेजा, मनोज, संदीप भाटिया, रिंकू, हरीश भाटिया, सज्जन, आत्मप्रकाश, देसराज, श्यामलाल नारंग, बिट्टू वर्मा, कर्मजीत फौजी, शंकर, संदीप भटिआ समेत हिंदू एकता वाहिनी की पूरी टीम मौजूद रही।