Nabh Chhor
Haryana

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता: 6 माह में अपराधों में 38.5% की कमी, नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई | SP सिद्धान्त जैन

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता: 6 माह में अपराधों में 38.5% की कमी, नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई | SP सिद्धान्त जैन
N

Naresh Kumar

Jul 29, 2026

69 Views
हिसार समाचार: पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में हिसार पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। संपत्ति संबंधी अपराधों में 38.5% की कमी दर्ज की गई है, जबकि एनडीपीएस (NDPS) मामलों में कार्रवाई दोगुनी हो गई है। नशा तस्करों के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई, अपराधियों पर सख्त शिकंजा और आमजन की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि की पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें।

हिसार समाचार: पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धान्त जैन के नेतृत्व में हिसार पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। संपत्ति संबंधी अपराधों में 38.5% की कमी दर्ज की गई है, जबकि एनडीपीएस (NDPS) मामलों में कार्रवाई दोगुनी हो गई है। नशा तस्करों के खिलाफ रिकॉर्ड कार्रवाई, अपराधियों पर सख्त शिकंजा और आमजन की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस की इस बड़ी उपलब्धि की पूरी जानकारी इस वीडियो में देखें।

 
*अपराधियों पर हिसार पुलिस का कड़ा प्रहार, 6 माह में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण*
*संपत्ति अपराधों में 38.5 प्रतिशत की कमी, एनडीपीएस मामलों में दोगुनी तेजी से कार्रवाई : एसपी सिद्धान्त जैन*
 
हिसार, 29 जुलाई पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं प्रभावी रणनीति के चलते हिसार पुलिस ने वर्ष 2026 के पहले छह माह में अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए गए विशेष अभियानों, आधुनिक पुलिसिंग, तकनीकी जांच एवं सख्त कानून प्रवर्तन के परिणामस्वरूप जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में उल्लेखनीय कमी आई है, वहीं नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने बताया कि जून 2025 तक जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के 1255 मामले दर्ज हुए थे, जबकि जून 2026 तक यह संख्या घटकर 772 रह गई। इस प्रकार संपत्ति अपराधों में 483 मामलों की कमी के साथ लगभग 38.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह कमी हिसार पुलिस की प्रभावी गश्त, त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और अपराधियों पर निरंतर शिकंजा कसने का परिणाम है।
 
उन्होंने बताया कि हिसार पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। जून 2025 तक एनडीपीएस एक्ट के 62 मामले दर्ज कर 143 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि जून 2026 तक 129 मामले दर्ज कर 226 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह दर्शाता है कि हिसार पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क पर पहले से कहीं अधिक प्रभावी कार्रवाई करते हुए तस्करों के खिलाफ अभियान को और तेज किया है।
 
एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध दर्ज करना नहीं, बल्कि अपराध की रोकथाम, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। जिले में संगठित अपराध, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस की सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई से अपराधियों में कानून का भय बढ़ा है, जबकि आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। पुलिस टीमों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी अपराध की सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अपराधियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
 
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि, नशा तस्करी या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हिसार पुलिस जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और अपराध मुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Related Stories

ई-पेपर