Nabh Chhor
Haryana

हिसार में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेयर प्रवीण पोपली ने किया पौधारोपण

हिसार में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेयर प्रवीण पोपली ने किया पौधारोपण
N

Naresh Kumar

Jul 30, 2026

54 Views
हिसार नगर निगम ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आजाद नगर जोहड़ परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मेयर प्रवीण पोपली ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की, ताकि पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा मिल सके।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मेयर प्रवीण पोपली ने किया पौधारोपण

हिसार, 30 जुलाई। एक पेड़ मां के नाम अभियान व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आजाद नगर स्थित जोहड़ परिसर में मेयर प्रवीण पोपली ने पौधा लगाकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नीम, जामुन, अमरूद, अमलतास, गुलमोहर और पापड़ी सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद सत्यवान पानू, एमई सुनील लांबा, जेई सुमित नुनाच, गार्डन सुपरवाइजर नरेंद्र श्योराण सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल हरियाली ही नहीं बढ़ाते, बल्कि स्वच्छ वातावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की भी नींव रखते हैं।

उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया, ताकि लगाए गए पौधे बड़े होकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पहल से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है।

Related Stories

ई-पेपर