Nabh Chhor
Haryana

Haryana WhatsApp  Service :  हरियाणा के नागरिकों के लिए खुशखबरी! अब दफ्तरों के नहीं काटने होंगे चक्कर, WhatsApp पर होंगे सारे सरकारी काम

Haryana WhatsApp  Service :  हरियाणा के नागरिकों के लिए खुशखबरी! अब दफ्तरों के नहीं काटने होंगे चक्कर, WhatsApp पर होंगे सारे सरकारी काम
N

Naresh Kumar

May 07, 2026

84 Views
Haryana WhatsApp  Service: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन की नई सुविधा शुरू, अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी आवेदन की पूरी जानकारी और स्टेटस अपडेट

 

Haryana WhatsApp  Service: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन की नई सुविधा शुरू, अब घर बैठे मोबाइल पर मिलेगी आवेदन की पूरी जानकारी और स्टेटस अपडेट

हरियाणा के नागरिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब सरकारी सेवाओं और आवेदन की जानकारी लेने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने जनता की सुविधा के लिए व्हाट्सएप आधारित स्मार्ट चैटबॉट सेवा शुरू की है, जिससे लोग घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर ही सरकारी सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इस नई सुविधा के तहत नागरिक अपने आवेदन की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर पाएंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन अपील भी दर्ज कर सकेंगे। आवेदन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सीधे व्हाट्सएप पर मिलेगी, जिससे लोगों का समय और परेशानी दोनों कम होंगे।

सरकार का कहना है कि इस नई व्यवस्था से नागरिकों को अलग-अलग वेबसाइट और पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही व्हाट्सएप नंबर के जरिए सभी जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। यह सुविधा सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने और शिकायत निवारण प्रक्रिया को तेज एवं मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के अनुसार इस पहल से आम जनता को समय पर सेवाओं का लाभ मिलेगा और सरकारी प्रक्रियाएं पहले से ज्यादा आसान और तेज होंगी।

नागरिक व्हाट्सएप नंबर 6239466937 पर मैसेज भेजकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एक साधारण संदेश के जरिए आवेदन का पूरा स्टेटस और संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Related Stories

ई-पेपर