Nabh Chhor
Haryana

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का डबल अटैक! पहले तूफान, फिर 47°C तक पहुंचेगा पारा; जानें अपने जिले का मौसम

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम का डबल अटैक! पहले तूफान, फिर 47°C तक पहुंचेगा पारा; जानें अपने जिले का मौसम
N

Naresh Kumar

May 30, 2026

136 Views
Haryana Weather Update : हरियाणा में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, राहत के बाद 47°C तक पहुंच सकता है तापमान

Haryana Weather Update : हरियाणा में तूफान और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, राहत के बाद 47°C तक पहुंच सकता है तापमान

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन अब तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और यमुनानगर में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इसके अलावा पंचकूला, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में बादल और बारिश के कारण हरियाणा के औसत तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। चरखी दादरी में तापमान 9.2 डिग्री तक गिरा, जबकि गुरुग्राम में 20 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडी रात दर्ज की गई।

हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। 1 जून के बाद गर्मी का दूसरा दौर शुरू हो सकता है और तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Related Stories

ई-पेपर