Haryana Weather Report : हरियाणा में 5 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील; धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार
Naresh Kumar
Apr 30, 2026
Haryana Weather Report : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के अनुसार, 2 मई को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा प्रदेश का मिजाज।
Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 2 मई को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है । इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार