Haryana PPP update : परिवार पहचान पत्र (PPP) में फर्जी एंट्री करने वालों पर अब होगी सख्त कार्रवाई
Naresh Kumar
May 28, 2026
Haryana PPP update : परिवार पहचान पत्र (PPP) में फर्जी एंट्री रोकने के लिए सरकार ने नया ऑनलाइन सिस्टम लागू किया, गलत आय, फर्जी फैमिली आईडी और अवैध लाभ पर होगी रिकवरी और कानूनी कार्रवाई
Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago
हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में हो रहे फर्जीवाड़े और गलत प्रविष्टियों (Fake Entries) पर लगाम लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘Delete Unwanted Module’ के तहत एक नया ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया है, जिससे अब नागरिक अपने परिवार पहचान पत्र में मौजूद गलत या अनजान नामों को सीधे घर बैठे हटा सकेंगे।
PPP स्टेट कोऑर्डिनेटर के अनुसार, इस सिस्टम का उद्देश्य फर्जी तरीके से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वालों पर रोक लगाना और आम नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। अब नागरिक मेरा परिवार पोर्टल पर लॉगिन करके ‘Target PPN ID’ चुनकर फर्जी एंट्री रिपोर्ट कर सकेंगे।
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कई मामलों में लोग BPL और AAY योजनाओं का गलत लाभ लेने के लिए फर्जी फैमिली आईडी बना रहे थे। इन मामलों की जांच CID और तकनीकी सॉफ्टवेयर के जरिए की जा रही है।
यदि किसी की आय या पारिवारिक जानकारी गलत पाई जाती है, तो उस पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ सरकारी लाभ की रिकवरी भी की जाएगी।