Nabh Chhor
Haryana

Haryana News: उकलाना के विधायक ने कभी नहीं उठाई क्षेत्र की प्रभावी ढंग से आवाज : कृष्ण बेदी

Haryana News: उकलाना के विधायक ने कभी नहीं उठाई क्षेत्र की प्रभावी ढंग से आवाज : कृष्ण बेदी
N

Naresh Kumar

May 06, 2026

105 Views
Haryana News: भाजपा नगर पालिका चुनाव उकलाना के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि भाजपा ही देश व प्रदेश का समग्र विकास करवाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि उकलाना क्षेत्र का विधायक कांग्रेस पार्टी से है, लेकिन उसने उकलाना हलके के लिए कोई खास कार्य नहीं किया और न ही विधानसभा में जनता की आवाज प्रभावी तरीके से उठाई।

Haryana News: भाजपा नगर पालिका चुनाव उकलाना के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा है कि भाजपा ही देश व प्रदेश का समग्र विकास करवाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि उकलाना क्षेत्र का विधायक कांग्रेस पार्टी से है, लेकिन उसने उकलाना हलके के लिए कोई खास कार्य नहीं किया और न ही विधानसभा में जनता की आवाज प्रभावी तरीके से उठाई। ऐसे में जनता बताएं कि क्या विपक्ष के विधायक और सांसद आपके काम करवा पाए। कृष्ण बेदी बुधवार को यहां भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल के समर्थन में प्रचार अभियान चलाते हुए पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहा, तो उसे पीछे हट जाना चाहिए और भाजपा को मौका देना चाहिए ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा सके।

उन्होंने विधायक के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि उनके पास अपना कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं था और वे दूसरे प्रत्याशी के समर्थन में आए हैं, जिसे जनता भली-भांति समझ चुकी है। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास जताया कि उकलाना की जनता भाजपा प्रत्याशी निकिता गोयल को भारी बहुमत से विजयी बनाएगी।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 10 मई को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को मजबूत करें, जिससे सांसद, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में बेहतर समन्वय स्थापित होकर विकास कार्यों को तेजी मिल सके। कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारा दिए गए समर्थन पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष एकजुट नहीं है और उनका समर्थन भी बिखरा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि उकलाना में हो रहे विकास कार्यों से विपक्ष को परेशानी हो रही है, जबकि भाजपा सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 

पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, चंद्रप्रकाश बोस्ती, विनोद तोशावर व संदीप धमीजा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Stories

ई-पेपर