Nabh Chhor
Haryana

Haryana News : दम घुटने से पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती

Haryana News : दम घुटने से पूर्व IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत, बेटा अस्पताल में भर्ती
N

Naresh Kumar

May 29, 2026

155 Views
Haryana News : तीन मंजिला मकान में देर रात AC की इनडोर यूनिट में धमाके के बाद लगी आग, धुएं से दम घुटने पर AIIMS में इलाज के दौरान पूर्व CCI चेयरमैन धनेंद्र कुमार का निधन, बेटा अस्पताल में भर्ती और खतरे से बाहर

Haryana News :  तीन मंजिला मकान में देर रात AC की इनडोर यूनिट में धमाके के बाद लगी आग, धुएं से दम घुटने पर AIIMS में इलाज के दौरान पूर्व CCI चेयरमैन धनेंद्र कुमार का निधन, बेटा अस्पताल में भर्ती और खतरे से बाहर

कैसे हुआ हादसा ?

दिल्ली के हौज खास स्थित तीन मंजिला मकान में एयर-कंडीशनर (AC) की इनडोर यूनिट में अचानक धमाका होने के बाद भीषण आग लग गई। आग के दौरान घर में तेजी से धुआं फैल गया, जिससे रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार और उनके बेटे उसकी चपेट में आ गए। दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस उपायुक्त (DSP, साउथ) अनंत मित्तल के अनुसार, धनेंद्र कुमार की मौत दिल्ली के AIIMS ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान दम घुटने (धुएं से) के कारण हुई। उनके बेटे का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिला है कि आग AC की इनडोर यूनिट में हुए तकनीकी धमाके और बिजली संबंधी खराबी के कारण लगी। क्राइम टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट की जांच जारी है। अब तक किसी साजिश के संकेत नहीं मिले हैं।

कौन थे धनेंद्र कुमार ?

धनेंद्र कुमार 1968 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी थे। उन्होंने मई 2009 से 2011 तक भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पहले पूर्णकालिक चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार में कई अहम पदों पर कार्य किया। वे रक्षा मंत्रालय, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय में सचिव भी रहे।

हरियाणा में उन्होंने करनाल और जींद में डिप्टी कमिश्नर के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा 1991 से 1996 के बीच वे हरियाणा के विभिन्न मुख्यमंत्रियों के प्रधान सचिव भी रहे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने वर्ल्ड बैंक में भारत, बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका के कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया।

 

Related Stories

ई-पेपर