Haryana News : सरकारी अस्पतालों में लापरवाही पर सख्त हुई सरकार, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए कड़े निर्देश
Naresh Kumar
May 21, 2026
Haryana News : 24 घंटे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण और सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago
राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सख्त कदम उठाए हैं। विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने अस्पतालों में अनुशासन, जवाबदेही और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने साफ कहा कि अस्पतालों में लापरवाही, खराब रखरखाव और प्रबंधन में ढिलाई अब किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी, साफ-सफाई और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. मिश्रा ने चेतावनी दी कि जिन अस्पतालों में तय मानकों का पालन नहीं होगा, वहां औचक निरीक्षण, छापेमारी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
सरकार के इस फैसले से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और मरीजों को समय पर इलाज मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।