Haryana News: हरियाणा में बीजेपी नेता की गिरफ्तारी में बड़ा खुलासा, पुलिस ने दी ये बड़ी जानकारी
Naresh Kumar
Apr 10, 2026
Haryana News: हिसार। भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद महेंद्र जुनेजा को फर्जी डिग्री मामले में पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह मामला मई 2023 को पंचकूला सैक्टर-5 थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें फर्जी मेडिकल डिग्री और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट तैयार कराने का खुलासा हुआ था। एफआईआर के मुताबिक शिकायत हरियाणा काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा ने दी थी।
Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago

जांच में सामने आया था कि महेंद्र कुमार जुनेजा का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट फर्जी था। रिकॉर्ड मिलान में पता चला कि जिस सर्टिफिकेट नंबर और तारीख का इस्तेमाल किया गया, वह असल में किसी अन्य डॉक्टर (डॉ. नीलम) के नाम जारी हुआ था। एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार जुनेजा से संपर्क कर कुछ लोगों ने बीएएमएस डिग्री दिलाने का झांसा दिया था। 10 लाख रुपए में सौदा तय हुआ। पहले 5 लाख रुपए तुरंत दिए गए। बाकी 5 लाख डिग्री मिलने पर दिए गए। जुनेजा को बीएएमएस की फर्जी मार्कशीट, प्रोफेशनल सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सौंपे गए। यह डील पंचकूला में हुई। इस केस में महेंद्र जुनेजा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
जांच में खुलासा हुआ कि यह गिरोह सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं था, बल्कि कई लोगों को फर्जी मेडिकल डिग्रियां और सर्टिफिकेट जारी किए गए। शुरूआती जांच में महेंद्र जुनेजा ने खुद को पीड़ित बताते हुए बयान दिया था और सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई थी। उन्होंने पैसे वापस दिलाने की भी मांग की थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बाद अब उसी केस में उनकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने के बाद 2023 में केस दर्ज हुआ था और लंबे समय तक जांच चलती रही। अब साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जुनेजा को गिरफ्तार किया गया।