Nabh Chhor
Haryana

Haryana News : केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा ‘विकसित भारत-2047’ का गेटवे: राव नरबीर सिंह

Haryana News : केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा ‘विकसित भारत-2047’ का गेटवे: राव नरबीर सिंह
N

Naresh Kumar

Apr 21, 2026

115 Views
Haryana News : केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा ‘विकसित भारत-2047’ का गेटवे: राव नरबीर सिंह चंडीगढ़, 21 अप्रैल — हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे राज्य के औद्य...

Haryana News : केएमपी एक्सप्रेस वे बनेगा ‘विकसित भारत-2047’ का गेटवे: राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़, 21 अप्रैल — हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे राज्य के औद्योगिक विकास का प्रमुख आधार बनेगा और ‘विकसित भारत-2047’ के विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केएमपी के दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है। यह एक्सप्रेस वे सिंगापुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र आधुनिक शहरीकरण और औद्योगिक प्रगति का केंद्र बनेगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विज़न में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और केएमपी एक्सप्रेस वे इस दिशा में मजबूत कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिल सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) का उद्देश्य केवल राजस्व अर्जित करना नहीं, बल्कि उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित सेवाएं और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना होना चाहिए।

श्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2030 तक औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की घोषणा की थी। इनमें से 5 आईएमटी को स्वीकृति मिल चुकी है और उनके विकास की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उद्योग विभाग के बजट में 125 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी और आगामी बजट में इसे और बढ़ाने की योजना है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को निरंतर मजबूती मिलती रहे।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 10 में से 3 आईएमटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनका केंद्र केएमपी एक्सप्रेसवे होगा। इसके साथ ही 5 नए शहर ‘विकसित भारत’ के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली में बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे।

उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा, जो हरित क्रांति का अग्रदूत रहा है, अब गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। आने वाले समय में जब नई आईएमटी विकसित होंगी, तो हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से हरियाणा दिल्ली से तीन ओर से जुड़ा है और आईजीआई एयरपोर्ट तथा जेवर एयरपोर्ट की पहुंच करीब 30 मिनट में होने के कारण देश-विदेश के निवेशकों के लिए यह क्षेत्र अत्यंत आकर्षक बन गया है।

Related Stories

ई-पेपर