Nabh Chhor
Haryana

Haryana News : जनगणना-2027 में लापरवाही पर सख्ती, शिक्षकों को नोटिस और वेतन कटौती के निर्देश

Haryana News : जनगणना-2027 में लापरवाही पर सख्ती, शिक्षकों को नोटिस और वेतन कटौती के निर्देश
N

Naresh Kumar

May 15, 2026

205 Views
Haryana News : जनगणना-2027 का प्रथम चरण 30 मई तक पूरा किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 09 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। उपायुक्त नेहा सिंह ने समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश, कहा- जनगणना कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त नेहा सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए। बैठक में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं।

जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अत्यधिक लापरवाही पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी भी दी गई। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनगणना के आंकड़े सरकारी नीतियों और योजनाओं के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जनगणना-2027 का प्रथम चरण 30 मई तक पूरा किया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 09 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा।  

Related Stories

ई-पेपर