Haryana News: हिंदुस्तान के स्वाभिमान के प्रतीक वीर महाराणा प्रताप जी की मूर्ति 9 मई को सदर बाजार चौक पर स्थापित की जाएगी : विज
Naresh Kumar
May 06, 2026
Haryana News: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान के स्वाभिमान के प्रतीक, देशभक्ति को पूरी तरह समर्पित वीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर अम्बाला छावनी के सदर बाजार में उनकी साढ़े 12 फुट ऊंची मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।
Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago
विज ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित करने के लिए उन्होंने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपए की राशि नगर परिषद अम्बाला सदर को दी थी और इसी राशि से यह मूर्ति स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि मूर्ति 16 क्विंटल वजनी है और धातु की है। मूर्ति अम्बाला छावनी में पहुंच चुकी है और इसे 9 मई को प्रात: 11 बजे सदर बाजार चौक पर स्थापित किया जाएगा।

वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज सदर चौक पर मूर्ति स्थापित करने वाले स्थल का अवलोकन किया और मौके पर नगर परिषद अधिकारियों से मूर्ति स्थापित करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिमा के आसपास रोशनी का भी व्यापक प्रावधान होना चाहिए जिससे रात्रि में मूर्ति का आकर्षण रहे। गौरतलब है कि यह प्रतिमा जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार महावीर भारती द्वारा बनाई गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से महाराणा प्रताप जी की मूर्ति को स्थापित किया जा रहा है।