Nabh Chhor
Haryana

Haryana News: हिसार के उकलाना में चुनावी हिंसा, भाजपा नेता पर हमला, जवाबी फायरिंग में एक की मौत, 5 घायल

Haryana News: हिसार के उकलाना में चुनावी हिंसा, भाजपा नेता पर हमला, जवाबी फायरिंग में एक की मौत, 5 घायल
N

Naresh Kumar

May 05, 2026

126 Views
Haryana News: हरियाणा में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा की एक बड़ी वारदात सामने आई है। हिसार के उकलाना में भाजपा नेता प्रदीप सोनी पर नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में सोनी द्वारा की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घायलों का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वारदात का पूरा घटनाक्रम

यह घटना सोमवार रात करीब 10:45 बजे उकलाना मंडी में भारतीय स्टेट बैंक के पास हुई। चश्मदीद दुकानदार नरेंद्र बॉबी के अनुसार, प्रदीप सोनी सामान लेने दुकान पर आए थे, तभी बोलेरो सवार नकाबपोश हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए सोनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।

इस गोलीबारी में आदमपुर के गांव भाणा निवासी शुभम की मौत हो गई। वहीं, मुकेश (सदलपुर), विवेक (भाणा), पवन (बड़ोपन), सोनू (बांडाहेड़ी) और मोनू (सदलपुर) गोली लगने से घायल हुए हैं। प्रदीप सोनी को भी गंभीर चोटें आई हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

पुरानी रंजिश और राजनीतिक कनेक्शन

प्रदीप सोनी ने महज 3 दिन पहले 2 मई को ही भाजपा जॉइन की थी और वे उकलाना नगर पालिका चुनाव में पार्टी प्रत्याशी निकिता गोयल का प्रचार कर रहे थे। पुलिस जांच के अनुसार, यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पवन बेदी नामक व्यक्ति की सोनी के साथ रंजिश थी, जिसने इन लड़कों को हमला करने भेजा था।

सीएम सैनी का दौरा और तनाव

उकलाना में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। गौर करने वाली बात यह है कि 7 मई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उकलाना में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा करने वाले हैं। चुनाव से ठीक पहले हुई इस हिंसा ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Stories

ई-पेपर