Nabh Chhor
Haryana

Haryana News : हरियाणा में बिजली बिल डिफॉल्टरों पर बड़ा एक्शन, अब जमीन-मकान होंगे कुर्क

Haryana News : हरियाणा में बिजली बिल डिफॉल्टरों पर बड़ा एक्शन, अब जमीन-मकान होंगे कुर्क
N

Naresh Kumar

May 29, 2026

122 Views
Haryana News : ₹1 लाख से ज्यादा बिजली बिल बकाया वालों पर सख्त कार्रवाई, तहसीलदार के जरिए होगी संपत्ति जब्ती

Haryana News : ₹1 लाख से ज्यादा बिजली बिल बकाया वालों पर सख्त कार्रवाई, तहसीलदार के जरिए होगी संपत्ति जब्ती 

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने बिजली बिल न भरने वाले बड़े डिफॉल्टरों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद बिजली निगम अब बकायेदारों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर रहे हैं।

राज्य में करीब ₹8,200 करोड़ के बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए प्रशासनिक और कानूनी कदम तेज कर दिए गए हैं।

बिजली विभाग ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं पर ₹1 लाख या उससे अधिक का बिजली बिल बकाया है, उनके खिलाफ Land Revenue Act के तहत कार्रवाई होगी। विभाग बकायेदारों की फाइलें संबंधित तहसीलदार को भेज रहा है। नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर भुगतान नहीं करने पर जमीन, मकान और दुकानों को सीज कर नीलामी तक की जा सकती है।

हरियाणा के पानीपत, कैथल समेत कई जिलों में कार्रवाई शुरू हो चुकी है। स्थायी रूप से कटे बिजली कनेक्शन वाले हजारों डिफॉल्टर विभाग के निशाने पर हैं। सरकार ने चेतावनी दी है कि बकाया जमा न करने पर संपत्ति की खरीद-बिक्री और ट्रांसफर भी रोक दिया जाएगा।

Related Stories

ई-पेपर