Nabh Chhor
Haryana

Haryana News : हरियाणा की 20 बड़ी खबरें: 25 मई, सोमवार सुबह की सबसे बड़ी हलचल!

Haryana News : हरियाणा की 20 बड़ी खबरें: 25 मई, सोमवार सुबह की सबसे बड़ी हलचल!
N

Naresh Kumar

May 25, 2026

120 Views
Haryana News : प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गरमाई राजनीति; बिजली, पानी और बड़ी घटनाओं से कांपे कई शहर।

Haryana News : प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गरमाई राजनीति; बिजली, पानी और बड़ी घटनाओं से कांपे कई शहर।

1. हरियाणा में लू का ऑरेंज अलर्ट ,प्रदेश में तेज गर्मी और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ।
दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह जारी की गई है।

2. 30 जून तक स्कूलों की छुट्टियां ,भीषण गर्मी के कारण सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित।
25 मई से पूरे राज्य में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

3. सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू ,सरकार ने किसानों से MSP पर सूरजमुखी खरीद शुरू कर दी।
मंडियों में खरीद व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया तेज की गई।

4.  सरकारी शिकायतों के लिए WhatsApp चैटबॉट लॉन्च ,लोग अब घर बैठे सरकारी सेवाओं में देरी की शिकायत कर सकेंगे।
सेवा का अधिकार आयोग ने नई डिजिटल सुविधा शुरू की।

5. दिव्यांगों को रोडवेज में मुफ्त सफर,40% से अधिक दिव्यांगता वाले यात्रियों को मुफ्त यात्रा सुविधा मिलेगी।
परिवहन विभाग ने सभी डिपो को आदेश जारी किए।

6.  रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ में स्कूल टाइम बदला ,गर्मी को देखते हुए स्कूल सुबह जल्दी लगाने के निर्देश दिए गए।
बच्चों को धूप से बचाने के लिए नया समय लागू हुआ।

7.  नहरों में नहाने वालों पर सख्ती ,पुलिस ने नहरों और जलाशयों में नहाने पर चेतावनी जारी की उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

8. CM नायब सैनी ने ई-मोबिलिटी पर जोर दिया ,हरियाणा को EV मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी तेज हुई।
ऑटो कंपनियों के साथ निवेश और रोजगार पर चर्चा हुई।

9. कौसली में फैक्ट्रियों पर CM फ्लाइंग का छापा ,प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों में भारी अनियमितताएं मिलीं।
अवैध केमिकल पानी छोड़ने पर कार्रवाई शुरू हुई।

10. मनोहर लाल का करनाल दौरा ,केंद्रीय मंत्री ने विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की।
अधिकारियों को योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश दिए।

11. कुरुक्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई ,खनन विभाग ने कई अवैध वाहन और मशीनें जब्त कीं।
यमुनानगर सीमा पर बड़ा अभियान चलाया गया।

12. ‘स्नेह’ मोबाइल ऐप लॉन्च ,56 विभागों की 800 से अधिक सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।
सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

13. फरीदाबाद में स्कूल के पास हादसा ,निर्माणाधीन दीवार गिरने से कई बच्चे घायल हुए।
घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू की।

14. दुष्यंत चौटाला की जनसभाएं तेज ,पूर्व डिप्टी CM ने कई जिलों में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

15. DSR तकनीक पर किसानों को अनुदान ,धान की सीधी बिजाई अपनाने वाले किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।
जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर।

16. बिजली चोरी पर बड़ा अभियान बिजली निगम ने अवैध कनेक्शन और कटिया हटाने की कार्रवाई शुरू की। ओवरलोडिंग रोकने के लिए विशेष टीमें बनाई गईं।

17. प्रॉपर्टी ID समस्याओं के लिए कैंप नगर निगमों में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। लंबित मामलों का मौके पर निपटारा किया जाएगा।

18. फरीदाबाद-पलवल मेट्रो विस्तार आगे बढ़ा मेट्रो विस्तार परियोजना की DPR अंतिम चरण में पहुंची।
लाखों यात्रियों को भविष्य में फायदा मिलेगा।

19. पराली न जलाने की अपील कृषि विभाग ने किसानों को जागरूकता अभियान से जोड़ा।
पराली जलाने से मिट्टी और पर्यावरण को नुकसान बताया।

20. मोरनी हिल्स और पर्यटन स्थलों पर विशेष पैकेज गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन बढ़ाने के लिए नई सुविधाएं शुरू। पर्यटकों के लिए होटल और गतिविधियों पर ऑफर दिए गए।

 

Related Stories

ई-पेपर