Nabh Chhor
Haryana

Haryana News: हमारे ठेके से शराब क्यों नहीं खरीदी..,धमकी देकर जजपा नेता के पुत्र से छीनी पेटी और 50 हजार रुपए

Haryana News: हमारे ठेके से शराब क्यों नहीं खरीदी..,धमकी देकर जजपा नेता के पुत्र से छीनी पेटी और 50 हजार रुपए
N

Naresh Kumar

May 15, 2026

115 Views
Haryana News: फिरौती, लूट, रंगदारी, चौथ मांगने जैसी घटनाएं आमतौर पर सुनने को मिल जाती हैं लेकिन बीती सायं स्थानीय सैक्टर-9/11 में एक ऐसी घटना हुई जो इन सबसे अलग है। जननायक जनता पार्टी के नेता सज्जन लावट के पुत्र सागर लावट बीती सायं करीब 7:30 बजे सैक्टर-1/4 से अपने सैक्टर-9/11 स्थित आवास की ओर आ रहे थे।

Haryana News: फिरौती, लूट, रंगदारी, चौथ मांगने जैसी घटनाएं आमतौर पर सुनने को मिल जाती हैं लेकिन बीती सायं स्थानीय सैक्टर-9/11 में एक ऐसी घटना हुई जो इन सबसे अलग है। जननायक जनता पार्टी के नेता सज्जन लावट के पुत्र सागर लावट बीती सायं करीब 7:30 बजे सैक्टर-1/4 से अपने सैक्टर-9/11 स्थित आवास की ओर आ रहे थे। साथ में ही उन्होंने घर के उपयोग के लिए कुछ सामान और शराब की पेटी भी सैक्टर-1/4 स्थित ठेके से खरीदी हुई थी। जैसे ही वह सैक्टर-9/11 के मुख्य मार्ग पर मुड़े, कुछ ही मीटर दूर बाद एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और आगे अड़ाकर रोक दी।

इससे पहले कि सागर कुछ समझ पाते, स्कॉर्पियो में से दो लोग उतरकर बाहर आए और उनमें से एक ने कहा, ‘तुमने हमारे ठेके से शराब खरीदने की बजाए दूसरे ठेके से शराब खरीदी है। इसका मजा हम तुझे चखाएंगे।’ पुलिस को दी शिकायत में सागर लावट ने बताया कि इसके बाद एक युवक जिसने अपना नाम विकास शर्मा बताया था, उसने अपने साथियों को वहां बुला लिया और उसे गाड़ी से नीचे उतार लिया व घेरकर खड़े हो गए और धमकी देने लगे। सागर ने बताया कि इस दौरान उन्होंने गाड़ी की तलाशी भी ली और गाड़ी में रखी शराब की पेटी उठाकर अपनी गाड़ी में रख ली। साथ ही विकास शर्मा नामक युवक ने अपना मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि आज तो छोड़ रहे हैं, अगर आइंदा हमारे ठेके से शराब नहीं खरीदी तो हाथ पैर तोड़कर जान से मार देंगे।

शिकायत में सागर ने बताया है कि जब उन्होंने उन लोगों से ऐसा करने का कारण पूछा तो विकास ने कहा कि हम इस एरिया के दादा हैं, जो मर्जी करें। इतना कहकर वे लोग वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब सागर घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उपरोक्त लोगों ने उनकी गाड़ी से न केवल शराब की पेटी उठाई थी, बल्कि गाड़ी में रखे 50 हजार रुपए भी गायब थे। सागर ने तुरंत डायल 112 पर फोन किया व अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को बताया।

Related Stories

ई-पेपर