Nabh Chhor
Haryana

Haryana News : हुड्डा ने रोहतक और बेटे की राजनीति पर ध्यान दिया, हमने 90 विधानसभा क्षेत्रों का विकास किया।

Haryana News : हुड्डा ने रोहतक और बेटे की राजनीति पर ध्यान दिया, हमने 90 विधानसभा क्षेत्रों का विकास किया।
N

Naresh Kumar

Jul 07, 2026

72 Views
Haryana News : भाजपा नेता डॉ. अर्चना गुप्ता ने भूपेंद्र हुड्डा पर परिवारवाद , विकास और कुमारी शैलजा की अनदेखी को लेकर निशाना साधा। साथ ही 17 जुलाई को पीएम मोदी के जींद दौरे का भी जिक्र किया।

Haryana News : भाजपा नेता डॉ. अर्चना गुप्ता ने भूपेंद्र हुड्डा पर परिवारवाद , विकास और कुमारी शैलजा की अनदेखी को लेकर निशाना साधा। साथ ही 17 जुलाई को पीएम मोदी के जींद दौरे का भी जिक्र किया।

रोहतक में भाजपा नेता डॉ. अर्चना गुप्ता ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में परिवारवाद को बढ़ावा देने का काम खुद भूपेंद्र हुड्डा ने किया और उनकी राजनीति केवल अपने बेटे तक सीमित है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा की लगातार अनदेखी की गई।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते भूपेंद्र हुड्डा ने केवल रोहतक के विकास पर ध्यान दिया, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  जींद दौरे पर आएंगे और विश्व की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसे हरियाणा और देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

भूपेंद्र हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लोकप्रियता और मुस्कान ने हुड्डा के राजनीतिक सपनों को चूर-चूर कर दिया है।

कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा के भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यदि वह भाजपा में आती हैं तो उनका स्वागत है, क्योंकि भाजपा महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है।

 

Related Stories

ई-पेपर