Nabh Chhor
Haryana

हरियाणा नगर निगम चुनाव: भाजपा ने पंचकूला और सोनीपत के लिए मेयर उम्मीदवार की सूची जारी

हरियाणा नगर निगम चुनाव: भाजपा ने पंचकूला और सोनीपत के लिए मेयर उम्मीदवार की सूची जारी
N

Naresh Kumar

Apr 23, 2026

168 Views
हरियाणा नगर निगम चुनाव: भाजपा ने पंचकूला और सोनीपत के लिए मेयर उम्मीदवार की सूची जारी  भाजपा ने किया पुराने चेहरों पर भरोसा 10 मई को होगा मतदान चंडीगढ/ पंचकूला: भाजपा ने हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है । इस से...

हरियाणा नगर निगम चुनाव: भाजपा ने पंचकूला और सोनीपत के लिए मेयर उम्मीदवार की सूची जारी  भाजपा ने किया पुराने चेहरों पर भरोसा 10 मई को होगा मतदान

चंडीगढ/ पंचकूला: भाजपा ने हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों में अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है । इस से चुनावों में सरगर्मियाँ तेज हो गई हैं । भारतीय जनता पार्टी ने पंचकूला नगर निगम के लिए श्यामलाल बंसल और सोनीपत नगर निगम के लिए राजीव जैन मेयर पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई ।

पुराने चेहरों पर भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने किया पुराने चेहरों पर भरोसा । सोनीपत के उम्मीदवार राजीव जैन रह चुके हैं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार और क्षेत्र में भी इनकी मज़बूत पकड़ बनी हुई है और पंचकूला उम्मीदवार श्यामलाल बंसल को टिकट देकर भाजपा ने स्थानीय व्यापारियों को भी आकर्षित किया है ।

कब होंगे चुनाव:

चुनाव आयोग के मुताबिक़ सात नगर निगमों में चुनाव 10 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे । वहीं चुनाव आयोग ने चुनाव नतीजों की तारीख़ 13 मई घोषित की है । कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अभी तक नहीं जारी की उम्मीदवारों के नाम । भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम के साथ ही चुनाव प्रचार ज़ोरों से शुरू कर दिया है

Related Stories

ई-पेपर