Nabh Chhor
Haryana

Haryana Latest News : फरीदाबाद में बुलडोजर कार्रवाई के बीच इंटरनेट बंद, NIT क्षेत्र में 1 किमी दायरे में सेवाओं पर रोक

Haryana Latest News : फरीदाबाद में बुलडोजर कार्रवाई के बीच इंटरनेट बंद, NIT क्षेत्र में 1 किमी दायरे में सेवाओं पर रोक
N

Naresh Kumar

May 30, 2026

135 Views
Haryana Latest News : RRTS कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई; सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS और डोंगल सेवाएं निलंबित

Haryana Latest News : RRTS कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई; सुरक्षा के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट, बल्क SMS और डोंगल सेवाएं निलंबित

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के एनआईटी (NIT) क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार 30 मई 2026 को रात 12:30 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक NIT जोन के निर्धारित केंद्र बिंदु से 1 किलोमीटर के दायरे में मोबाइल डेटा, बल्क SMS और डोंगल सेवाएं बंद रहेंगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध केवल सीमित क्षेत्र में लागू किया गया है। वॉयस कॉल, व्यक्तिगत SMS, मोबाइल रिचार्ज तथा ब्रॉडबैंड और लीज्ड-लाइन इंटरनेट सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

यह कदम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत प्रस्तावित एलिवेटेड रोड और नमो भारत RRTS कॉरिडोर के मार्ग में आने वाले अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई के दौरान उठाया गया है। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने NIT-3 क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बने कई अवैध ढांचों को हटाया। इस कार्रवाई में सड़क किनारे बने पुराने धार्मिक स्थलों सहित अन्य निर्माण भी प्रभावित हुए।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगभग 1,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Related Stories

ई-पेपर