Nabh Chhor
Haryana

Haryana IAS/HCS Transfers: हरियाणा सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी

Haryana IAS/HCS Transfers: हरियाणा सरकार ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी
N

Naresh Kumar

Apr 10, 2026

129 Views
Haryana IAS/HCS Transfers: हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से 4 आईएएस और 13 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। आईएएस अधिकारी श्री विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियु...

Haryana IAS/HCS Transfers: हरियाणा ने तत्काल प्रभाव से 4 आईएएस और 13 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारी श्री विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी, को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

श्री अनीश यादव, जो वर्तमान में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक तथा विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे, को हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गनौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

श्री विक्रम को दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का प्रबंध निदेशक तथा ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। वे हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड, नई दिल्ली के प्रबंध निदेशक भी रहेंगे।

श्री सचिन गुप्ता, जो वर्तमान में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव तथा एचएसएमआईटीसी के प्रबंध निदेशक तथा रोहतक के उपायुक्त हैं,  को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के प्रशासक तथा शहरी सम्पदा, रोहतक अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।

एचसीएस अधिकारियों में श्री अमित कुमार-1 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पुन्हाना लगाया गया है।

श्री वीरेंद्र चौधरी को श्री शम्भू के स्थान पर जिला परिषद कुरुक्षेत्र तथा डीआरडीए कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

श्री मनीष कुमार लोहान, जो वर्तमान में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को खान एवं भूविज्ञान विभाग तथा सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक का कार्यभार भी सौंपा गया है।

श्री सुरेंद्र सिंह-2 को मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां, सोनीपत में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

श्री वेद प्रकाश को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) डबवाली; श्री भूपेंद्र सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पलवल तथा श्री अश्वीर सिंह को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बरवाला लगाया गया है।

श्री संजीव कुमार को श्री मनोज कुमार-1 के स्थान पर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बावल नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी सुश्री अनमोल को सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

सुश्री ज्योति नागपाल को सिटी मजिस्ट्रेट गुरुग्राम; सुश्री सपना यादव को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), हिपा गुरुग्राम; श्री हनी बंसल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) फरीदाबाद तथा श्री अंकित कुमार-2 को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) गोहाना नियुक्त किया गया है।

एचसीएस अधिकारी श्री शंभू तथा श्री मनोज कुमार-1 के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। दोनों अधिकारी कार्यमुक्त होने के बाद मुख्य सचिव कार्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

 

Related Stories

ई-पेपर