Haryana HPS Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 15 HPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
Naresh Kumar
May 15, 2026
Haryana HPS Transfer: हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में मजबूती लाने के लिए शुक्रवार को बड़े आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी इन आदेशों के तहत 15 एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां भी की गई हैं।
Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago

सरकार ने कई जिलों में तैनात डीएसपी (DSP) और एसीपी (ACP) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मुख्य तबादले इस प्रकार हैं:
-
रमेश कुमार: डीएसपी, अंबाला कैंट से बदलकर डीएसपी, बिलासपुर (यमुनानगर) लगाया गया है।
-
संदीप कुमार: एसीपी/सोनीपत से बदलकर डीएसपी, नारनौल नियुक्त किया गया है।
-
सुरेश कुमार: एसीपी, गुरुग्राम लगाए गए हैं।
-
कमलजीत सिंह: डीएसपी/मुख्यालय, हिसार से बदलकर एसीपी, सोनीपत लगाया गया है।
-
सोनू नरवाल: डीएसपी/रोहतक से बदलकर डीएसपी, करनाल नियुक्त किया गया है।
-
जितेश मल्होत्रा: डीएसपी/रोहतक से बदलकर डीएसपी, दूसरी IRB भोंडसी लगाया गया है।
-
कपिल: डीएसपी, सीआईडी से बदलकर एसीपी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
निरस्त किए गए आदेश: सरकार ने नरेंद्र सिंह (पानीपत), अमन यादव (फरीदाबाद), सुरेश कुमार (पानीपत), अभिलक्ष जोशी (गुरुग्राम) और शाकिर हुसैन (सीआईडी) के पूर्व में जारी तबादला आदेशों को फिलहाल रद्द कर उन्हें 'अंडर ट्रांसफर' की श्रेणी में रखा है।