Nabh Chhor
Haryana

Haryana Group D : हरियाणा में ग्रुप-D भर्ती प्रक्रिया तेज: 31 मई तक विभागों से मांगी रिक्त पदों की डिमांड

Haryana Group D : हरियाणा में ग्रुप-D भर्ती प्रक्रिया तेज: 31 मई तक विभागों से मांगी रिक्त पदों की डिमांड
N

Naresh Kumar

May 14, 2026

167 Views
Haryana Group D : मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने HSSC पोर्टल पर डेटा अपलोड करने के दिए निर्देश, ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए प्रमोशन के नए रास्ते भी खुले

Haryana Group D : मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने HSSC पोर्टल पर डेटा अपलोड करने के दिए निर्देश, ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए प्रमोशन के नए रास्ते भी खुले

Haryana Staff Selection Commission (HSSC) के माध्यम से होने वाली नियमित ग्रुप-D भर्ती प्रक्रिया को हरियाणा सरकार ने तेज कर दिया है। मुख्य सचिव Anurag Rastogi द्वारा जारी नए आदेशों के अनुसार राज्य के सभी प्रशासनिक सचिवों, बोर्डों, निगमों और सरकारी एजेंसियों को 31 मई 2026 तक रिक्त पदों की ताजा मांग ऑनलाइन भेजनी होगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी विभागों को रिक्त पदों का पूरा ब्यौरा HSSC Requisition Portal पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही विभागों से स्वीकृत पदों, वर्तमान में कार्यरत नियमित कर्मचारियों और हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के तहत आने वाले संविदा कर्मचारियों का अलग-अलग डेटा भी मांगा गया है।

सरकार ने 5 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके और 5 वर्ष से कम सेवा वाले अनुबंध कर्मचारियों की अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि चौकीदार, स्वीपर और स्वीपर-कम-चौकीदार के पद HSSC भर्ती प्रक्रिया के दायरे से बाहर रखे गए हैं।

इस बीच हरियाणा क्लेरिकल बिल 2026 के तहत बड़ा बदलाव करते हुए क्लर्क के 30% पद ग्रुप-D कर्मचारियों को प्रमोशन के जरिए भरने का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रुप-D भर्ती में शामिल युवाओं के लिए भविष्य में क्लर्क बनने का अवसर भी बढ़ गया है।

Related Stories

ई-पेपर