Nabh Chhor
Haryana

Haryana Electric Bus Service : CM Nayab Singh Saini ने 80 Electric City Buses को दिखाई हरी झंडी, हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन शुरू

Haryana Electric Bus Service : CM Nayab Singh Saini ने 80 Electric City Buses को दिखाई हरी झंडी, हरियाणा में ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन शुरू
N

Naresh Kumar

May 28, 2026

135 Views
Haryana Electric Bus Service ; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत में 7 करोड़ रुपये की लागत से बने ई-बस डिपो का उद्घाटन किया, कहा- हरियाणा में आधुनिक और प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने पानीपत से राज्य की ग्रीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को नई दिशा देते हुए 80 सिटी इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल बस सेवा नहीं, बल्कि हरियाणा के स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल भविष्य की शुरुआत है।

मुख्यमंत्री ने पानीपत में लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से बने नए इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आठ जिलों में ई-बस डिपो निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह इलेक्ट्रिक बस सेवा पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ प्रदूषण घटाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

वर्तमान में पानीपत, करनाल, रोहतक, पंचकूला और यमुनानगर समेत 10 बड़े शहरों में सिटी बस सेवा उपलब्ध है। वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 650 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा रोडवेज जल्द ही चंडीगढ़-दिल्ली एयरपोर्ट और धार्मिक स्थलों के लिए 50 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। सरकार राज्य की परिवहन सेवाओं को आधुनिक, सुरक्षित और अधिक कार्यकुशल बनाने पर लगातार काम कर रही है।

Related Stories

ई-पेपर