Haryana College Admission 2026: मई के पहले हफ्ते से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल
Naresh Kumar
Apr 23, 2026
Haryana College Admission 2026 : 7 मई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू; कॉलेजों को बनाने होंगे समर्पित कंप्यूटर सेल, पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) होगा अनिवार्य
Related Story
सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हथियार दिखाने का आरोप
1 week ago
हरियाणा के सरकारी व गैरसरकारी कॉलेजों के लिए इंतज़ार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी ख़बर आई है । उच्च शिक्षा विभाग ने आनलाइन दाख़िले सत्र 2026-27 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है ।
महत्वपूर्ण तिथियों: विभाग के अनुसार, कॉलेज स्तर पर प्रोफ़ाइल अपलोड करने का काम 25 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा । इसके बाद 7 मई को विधार्थी आनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है । डॉक्यूमेंट वेरिफ़िकेशन के लिए 9 मई से 6 जून निर्धारित की गई है और पहली मेरिट लिस्ट 10-11 जून तक जारी की जाएगी
समर्पित त कंप्यूटर सेल खोले जाएँगे: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कॉलेज में ही समर्पित कंप्यूटर सेल खोले जाएँगे जहाँ पर छात्रों के दस्तावेज़ों को ऑनलाइन सत्यापन करेंगे बल्कि छात्रों को फ़ार्म भरने में मदद भी करेंगे
ज़रूरी दस्तावेज:
- परिवार पहचान पत्र को अनिवार्य रखा गया है
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र 10वी व 12वी की मार्कशीट
- आरक्षण प्रमाण पत्र
- हरियाणा डोमिसाइल
- फ़ोटो व हस्ताक्षर
- बैंक खाता ( स्कॉलरशिप व रिफडं के लिए)