Global
ट्रंप का बड़ा दावा: अमेरिका-कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, 50% टैरिफ टला
N
Naresh Kumar
Aug 19, 2026
37 Views
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई आयात पर प्रस्तावित 50 प्रतिशत टैरिफ फिलहाल टालने की घोषणा की है। ट्रंप के अनुसार, समयसीमा से कुछ घंटे पहले दोनों देशों के बीच समझौता हुआ। इस फैसले से व्यापारिक तनाव बढ़ने से फिलहाल बच गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई आयात पर प्रस्तावित 50 प्रतिशत टैरिफ फिलहाल टालने की घोषणा की है। ट्रंप के अनुसार, समयसीमा से कुछ घंटे पहले दोनों देशों के बीच समझौता हुआ। इस फैसले से व्यापारिक तनाव बढ़ने से फिलहाल बच गया।

ट्रंप का दावा: अमेरिका और कनाडा के बीच अंतिम समय में समझौता, कनाडाई आयात पर 50 प्रतिशत शुल्क टला
वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कनाडा से आयात होने वाले 20 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाने के फैसले को फिलहाल टाल दिया है। यह फैसला दोनों देशों के बीच प्रतिबंध लागू होने से कुछ घंटे पहले अंतिम क्षणों में हुए समझौते के बाद लिया गया।
ट्रंप की सोशल मीडिया मंच पर की गई इस घोषणा से आगे की बातचीत के लिए समय मिल गया है। इस कदम से फिलहाल दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों में और कड़वाहट आने से बच गई है।ट्रंप ने शुल्क लगाने की समयसीमा से दो घंटे से भी कम समय पहले अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, ''मैंने कनाडा पर लगने वाले 50 प्रतिशत शुल्क को रोक दिया है। ये कल सुबह से तीन दिनों की अवधि के लिए लागू होने वाले थे। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कनाडा और अमेरिका के बीच एक समझौता हो गया है।''
ट्रंप द्वारा लगाए जाने वाले ये आयात शुल्क कनाडा से हर साल अमेरिका भेजे जाने वाले कुल सामान के करीब पांच प्रतिशत हिस्से पर लागू होते। इनमें हॉकी स्टिक से लेकर जीभ की जांच में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की छोटी छड़ियों (टंग डिप्रेसर) तक कई तरह के उत्पाद शामिल हैं।
हालांकि, इसका राजनीतिक प्रभाव आर्थिक प्रभाव से कहीं अधिक होने की संभावना थी। कनाडा ने चेतावनी दी थी कि नए शुल्क लगाए जाने की स्थिति में वह भी अपने स्तर पर शुल्क लगाकर जवाब देगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक विवाद और बढ़ सकता था। पिछले साल दोनों देशों के बीच 880 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार हुआ था।