Nabh Chhor
Business

टाटा मोटर्स ने दिया ग्राहकों को झटका, 1 सितंबर से कारों की कीमतें ₹25,000 तक बढ़ेंगी

टाटा मोटर्स ने दिया ग्राहकों को झटका, 1 सितंबर से कारों की कीमतें ₹25,000 तक बढ़ेंगी
N

Naresh Kumar

Aug 21, 2026

43 Views
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1 सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में ₹25,000 तक बढ़ोतरी करेगी। बढ़ती लागत और महंगाई को कीमत बढ़ाने की वजह बताया गया है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1 सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में ₹25,000 तक बढ़ोतरी करेगी। बढ़ती लागत और महंगाई को कीमत बढ़ाने की वजह बताया गया है।

टाटा मोटर्स एक सितंबर से वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की करेगी बढ़ोतरी
 
नयी दिल्ली, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) एक सितंबर से अपने सभी वाहनों की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इसकी वजह बढ़ती लागत और महंगाई के दबाव को बताया है।
 
वाहन विनिर्माता कंपनी टीएमपीवी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि सभी खंडों के आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमतों में बढ़ोतरी मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।
 
कंपनी ने कहा, '' बढ़ती लागत और महंगाई के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए कीमतों में यह बदलाव किया जा रहा है। ''
 
बयान के अनुसार, टीएमपीवी अब भी इस बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है लेकिन संशोधन के जरिये इसका कुछ बोझ ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
 
टीएमपीवी के खंड में छोटी कार टियागो से लेकर प्रीमियम एसयूवी सफारी तथा हैरियर ईवी शामिल है। इन वाहनों की कीमत लगभग 4.7 लाख रुपये से 31 लाख रुपये के बीच है।

Related Stories

ई-पेपर