Business
आर्सिल IPO 9 सितंबर को खुलेगा, ₹132-139 का प्राइस बैंड तय; जानें पूरी डिटेल
N
Naresh Kumar
Sep 03, 2026
18 Views
Arcil IPO 9 सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने ₹132-139 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। जानें IPO की तारीख, OFS, लिस्टिंग और जरूरी डिटेल।
Arcil IPO 9 सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने ₹132-139 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। जानें IPO की तारीख, OFS, लिस्टिंग और जरूरी डिटेल।

आर्सिल का आईपीओ 9सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर
नयी दिल्ली, एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लिमिटेड यानी आर्सिल ने अपने करीब 733 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 132-139 रुपये प्रति शेयर तय किया है।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ बोली के लिए 9 सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 8 सितंबर को बोली लगा सकेंगे।
सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह 5.27 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे।
इस निर्गम में केवल बिक्री पेशकश शामिल है, इसलिए आर्सिल को आईपीओ से कोई राशि नहीं मिलेगी। शेयर बिक्री से प्राप्त पूरी राशि शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी।
कंपनी के शेयर को 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।
आर्सिल एक परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी है, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों की फंसी हुई परिसंपत्तियां खरीदकर उनके समाधान और पुनर्गठन का काम करती है।