Nabh Chhor
Business

श्रीराम प्रॉपर्टीज का मुनाफा 46% घटा, पहली तिमाही में ₹11 करोड़ का शुद्ध लाभ

श्रीराम प्रॉपर्टीज का मुनाफा 46% घटा, पहली तिमाही में ₹11 करोड़ का शुद्ध लाभ
N

Naresh Kumar

Aug 13, 2026

21 Views
श्रीराम प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर ₹11.04 करोड़ रहा। हालांकि, कंपनी की कुल आय बढ़कर ₹271.04 करोड़ पहुंची। बिक्री बुकिंग में भी 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई और यह ₹484 करोड़ रही।

श्रीराम प्रॉपर्टीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 11 करोड़ रुपये
 
नयी दिल्ली, रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत घटकर 11.04 करोड़ रुपये रह गया।
 
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 20.59 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन अवधि में कुल आय मामूली बढ़कर 271.04 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 261.54 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के परिचालन खर्च और कर व्यय अप्रैल-जून तिमाही में बढ़े। इसके अलावा, संयुक्त उद्यम वाली परियोजनाओं में भी कंपनी को नुकसान हुआ।
 
परिचालन प्रदर्शन के मोर्चे पर श्रीराम प्रॉपर्टीज की पहली तिमाही में बिक्री बुकिंग 10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 484 करोड़ रुपये रही।
 
श्रीराम प्रॉपर्टीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुरली एम. ने कहा, ''हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। चेन्नई और कोलकाता में हमारी नई परियोजनाओं को ग्राहकों की उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है।''
 
श्रीराम प्रॉपर्टीज की बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में मौजूदगी है।

Related Stories

ई-पेपर