सिम्बायोटेक फार्मालैब IPO का बड़ा ऐलान! 24 अगस्त को खुलेगा, ₹938-988 तय हुआ प्राइस बैंड
Naresh Kumar
Aug 19, 2026
सिम्बायोटेक फार्मालैब का ₹1,757 करोड़ का IPO 24 अगस्त को खुलेगा। शेयर का प्राइस बैंड ₹938-988 तय है। कंपनी कर्ज चुकाने समेत सामान्य कामकाज में राशि लगाएगी।

सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड का 1,757 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
कंपनी ने बुधवार को बयान में बताया कि आईपीओ 150 करोड़ रुपये के नए शेयर तथा करीब 1,607 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।
आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। निवेशक 21 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।
नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपना कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी।
कंपनी के शेयर को एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
इंदौर स्थित सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड अनुसंधान एवं विकास पर केंद्रित दवा तथा जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है।