Nabh Chhor
Business

रुपये में सुधार: शुरुआती गिरावट से उबरकर डॉलर के मुकाबले 95.40 पर पहुंचा

रुपये में सुधार: शुरुआती गिरावट से उबरकर डॉलर के मुकाबले 95.40 पर पहुंचा
N

Naresh Kumar

Aug 27, 2026

22 Views
ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला। शुरुआती कारोबार में रुपया गिरकर 95.52 प्रति डॉलर तक पहुंचा, लेकिन बाद में नुकसान की भरपाई करते हुए चार पैसे मजबूत होकर 95.40 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा।

मुंबई, 27  रुपया शुरुआती नुकसान से उबरते हुए बृहस्पतिवार को सुबह के कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर आ गया। ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।
 
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.50 प्रति डॉलर पर खुला। फिर टूटकर 95.52 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट है। हालांकि, घरेलू मुद्रा ने जल्द ही नुकसान की भरपाई की और चार पैसे की बढ़त के साथ 95.40 प्रति डॉलर पर कारोबार करने लगा।रुपया मंगलवार को 26 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.44 पर बंद हुआ था। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर बुधवार को भारतीय विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।
 
इस बीच, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.14 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 45.17 अंक टूटकर 77,422.70 अंक पर जबकि निफ्टी 6.40 अंक फिसलकर 24,202.45 अंक पर पहुंच गया।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.41 प्रतिशत फिसलकर 87.48 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध रूप से 502.63 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Related Stories

ई-पेपर