Nabh Chhor
Business

रेज ऑफ बिलीफ का IPO 1 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹227-239 प्रति शेयर

रेज ऑफ बिलीफ का IPO 1 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड ₹227-239 प्रति शेयर
N

Naresh Kumar

Aug 24, 2026

40 Views
रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड का IPO 1 सितंबर को खुलेगा और 3 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹227-239 का प्राइस बैंड तय किया है और करीब ₹125 करोड़ जुटाने की योजना है।

रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड का IPO 1 सितंबर को खुलेगा और 3 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने प्रति शेयर ₹227-239 का प्राइस बैंड तय किया है और करीब ₹125 करोड़ जुटाने की योजना है।

रेज ऑफ बिलीफ का आईपीओ एक सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर
 
नयी दिल्ली, मॉम्स बिलीफ ब्रांड के तहत संचालित रेज ऑफ बिलीफ लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक सितंबर को खुलेगा। आईपीओ का मूल्य दायरा 227-239 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
 
कंपनी ने सोमवार को सार्वजनिक घोषणा में बताया कि आईपीओ के तहत 125 करोड़ रुपये के करीब 52.30 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। आईपीओ एक सितंबर को खुलेगा और तीन सितंबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 31 अगस्त को बोली लगा पाएंगे।
 
नए शेयर जारी कर जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी की विस्तार योजनाओं को वित्तपोषित करने के लिए किया जाएगा, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच 319 नए केंद्र स्थापित करना शामिल है।
 
कंपनी के शेयर को आठ सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Related Stories

ई-पेपर