Business
मीशो त्योहारों के दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की तैयारी में
N
Naresh Kumar
Aug 21, 2026
21 Views
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो को आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विक्रेता और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिए 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की उम्मीद है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो को आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विक्रेता और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिए 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की उम्मीद है।

मीशो को त्योहारों के दौरान 10 लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की उम्मीद
नयी दिल्ली, ई-कॉमर्स मंच मीशो को आगामी त्योहारों के दौरान बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने विक्रेताओं एवं लॉजिस्टिक्स नेटवर्क के जरिये 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की उम्मीद है।
कंपनी के शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, करीब 6.5 लाख रोजगार के अवसर विक्रेता नेटवर्क में और लगभग 3.75 लाख लॉजिस्टिक्स परिचालन में सृजित होने का अनुमान है।
मीशो ने कहा, '' त्योहारों के दौरान समूचे कारोबारी नेटवर्क का विस्तार किया जाता है...इस साल हमें 10 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की उम्मीद है... ''