Nabh Chhor
Business

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त
N

Naresh Kumar

Aug 21, 2026

39 Views
वैश्विक अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

वैश्विक अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
 
मुंबई, वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी बाजारों में तेज गिरावट के बीच निवेशकों के सतर्क रुख से सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में मामूली तेजी रही।
 
कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ करने के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सपाट होकर 25.97 अंक टूटकर 77,506.51 अंक पर आ गया। इसी तरह, 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी भी शुरुआती बढ़त गंवाकर 5.75 अंक फिसलकर 24,223.10 अंक पर आ गया।
 
बाद में दोनों सूचकांक फिर संभल गए और मामूली बढ़त के साथ कारोबार करने लगे। बीएसई सेंसेक्स 62.60 अंक चढ़कर 77,595.14 अंक और निफ्टी 10.65 अंक की बढ़त के साथ 24,244.80 अंक पर कारोबार करने लगा।
 
सेंसेक्स में 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं इंटरग्लोब एविएशन, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे।
 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि जापान का निक्की 225 गिरावट में है।
 
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
 
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा कारोबार में 0.30 प्रतिशत टूटकर 93.50 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
 
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 583.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
 
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 628.04 अंक और निफ्टी 153.55 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Related Stories

ई-पेपर